हरदोई: कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

हरदोई। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जिले में आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में पालिकाध्यक्ष सुख सागर में मधुर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्टी में आ जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी स्वागत समारोह …

हरदोई। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जिले में आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में पालिकाध्यक्ष सुख सागर में मधुर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। श्री मिश्र ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्टी में आ जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सभासद अमित त्रिवेदी रानू सांडी के भाजपा नेता राजेश उर्फ पप्पू पाठक भाजपा नेता शोभित सिंह सहित दर्जनों उत्साहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कछौना संवाददाता के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद का कछौना चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर प्रमुख प्रतिनिधि, सभासदों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लोगों के स्वागत व सम्मान से पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन प्रसाद अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा सभी लोग मिलकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना से अपने देश को आगे ले जाना है। भाजपा को मजबूती देना है।

इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद गढ़ विनीत लाला, प्रदीप गुप्ता, युवा भाजपा नेता रविश कुमार सिंह टिंकू, शिवम मिश्रा, अनूप दीक्षित, सलिल दीक्षित, गौरव सिंह आदि ने जोरदार स्वागत किया। नितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरा के रूप में सरकार उन्हें आगे कर ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर कराने का एक प्रयास कर रही है।