दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, पोर्टल का नाम सुझाएं, इनाम पाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने जन सेवाओं के लिए तैयार किए गए अपने एक नए पोर्टल के नाम का सुझाव देने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। विजेता को 15000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा जबकि छांटे जाने वाले 21 नामों के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस पोर्टल …

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने जन सेवाओं के लिए तैयार किए गए अपने एक नए पोर्टल के नाम का सुझाव देने के लिए एक प्रतियोगिता की घोषणा की है। विजेता को 15000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा जबकि छांटे जाने वाले 21 नामों के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

इस पोर्टल में सभी विभागों की 400 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों के लिए सुझाव देने की आखिरी तारीख चार जुलाई है।

संबंधित समाचार