सम्भल: बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत सहित तीन घायल
सम्भल,अमृत विचार। सम्भल थाना बनिया ढेर क्षेत्र के नरौली निवासी नसीम पुत्र साबिर अपनी बाइक पर सवार होकर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने सम्भल जा रहे थे। वही थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम दातावली निवासी आरिफ पुत्र जाहिद फराह पत्नी आरिफ और उसकी एक वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बाइक पर सवार …
सम्भल,अमृत विचार। सम्भल थाना बनिया ढेर क्षेत्र के नरौली निवासी नसीम पुत्र साबिर अपनी बाइक पर सवार होकर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने सम्भल जा रहे थे। वही थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम दातावली निवासी आरिफ पुत्र जाहिद फराह पत्नी आरिफ और उसकी एक वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर नरौली को जा रहा था ।
जैसे ही दोनों बाइक सवार टांडा चौकी के पास पहुंचे दोनों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। नसीम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि हादसे में दूसरे बाइक सवार बच्ची सहित तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेज दिया है। युवक की शादी की तारीख रखी जानी थी, इसके लिए युवक खरीदारी करने संभल जा रहा था युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया आने वाले समय में होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
