संभल : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोलियों से उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल/चन्दौसी,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ की मिलक में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना …

सम्भल/चन्दौसी,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ की मिलक में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अलोक जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

नगर के गोशाला रोड स्थित मिलक मौलागढ़ में प्रेमिका को मौत के घाट उतार कर प्रेमी ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया पुलिस ऑनर किलिंग का मामला मानकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौका मुआयना कर सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

नगर के समीप ग्राम पंचायत मौलागढ़ के मझरा मिलक मौलागढ़ निवासी शुभम (25) पुत्र कुंवर पाल सैनी और ममता (24) पुत्री बनवारी सैनी के मकान से कुछ ही दूरी पर ही सामने वाली गली में युवक का आवास है। बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ माह पहले ही ममता का रिश्ता रामपुर के एक परिवार में तय हो गया था।

लड़की की मां नारायणी के मुताबिक वह अपनी बेटी ममता के साथ छत पर सो रही थी। शुक्रवार की भोर को करीब 5 बजे पड़ोसी ओमकार पुत्र बदलू की छत से प्रेमी शुभम घर में घुस आया और उसी समय ममता पेशाब करके नीचे से छत पर आ रही थी, शुभम ने जीने में ही ममता के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

परिवार के लोग जब भागे तो शिवम ने ओमकार की छत पर पहुंच कर खुद को भी गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर ममता का भाई केपी उठकर भागा तो देखा तो ममता खून से लथपथ पड़ी थीं और ओमकार की छत पर शुभम भी खून से लथपथ पड़ा था। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। गया।

युवक के परिजनों ने लड़की के भाई पर लगाा हत्या का आरोप
मृतक शुभम की चाची विमला पत्नी जबरसिंह ने बताया कि शुभम घर पर छत पर सोया था। परिवार के सदस्य भी छत पर ही साये थे। सुबह करीब चार बजे शुभम के नंबर पर फोन आया। इसके बाद शुभम उठकर छत से नीचे चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो शुभम के परिजन छत से नीचे आये और देखा तो शुभम घर पर नहीं था।

विमला ने बताया कि मार्च माह में युवती के भाई केपी ने शुभम के परिजनों को 112 पर काल कर पुलिस द्वारा कोतवाली भिजवाया था। जबकि शुभम के परिजन अपने बेटे की शादी की बात करने केपी के घर पर जा रहे थे। इसके आलाव शुभम के परिजन व युवती के परिजनों से कई बार कहासुनी भी हुई थी।

केपी ने कई बार धमकी भी दी थी। उनका कहना है कि केपी ने ही अपनी बहन व शुभम की हत्या की है। शनिवार को शुभम के रिस्ते के लिए शुभम के परिजन लड़की देखने जाने वाले थे कि उससे पहले यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने भाई व पिता को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी युवक का मोबाइल गायब है।

संबंधित समाचार