बाराबंकी: कोटवाधाम नदी का बढ़ा जलस्तर, नहीं रुक रही है तेलवारी गांव की कटान, कटान क्षेत्र में तैनात की गई पीएससी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर के सरयू नदी पर तेलवारी गांव में हो रही कटान रोकने का नाम नहीं ले रही है। कटान रोकने के लिए हजारों ट्राली पक्की ईंट नदी में डालने के बाद भी अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई नदी का रुख लगातार गांव की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लगातार नदी तेलवारी …

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर के सरयू नदी पर तेलवारी गांव में हो रही कटान रोकने का नाम नहीं ले रही है। कटान रोकने के लिए हजारों ट्राली पक्की ईंट नदी में डालने के बाद भी अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई नदी का रुख लगातार गांव की तरफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लगातार नदी तेलवारी गांव के एक-एक करके घर नदी में समाते जा रहे है। गुरुवार शाम को कटान रोकने का कार्य कर रहे बाढ़ खण्ड के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच मे बहस की भी सूचना है।

जिसके बाद शुक्रवार को कटान क्षेत्र में पीएसी के जवान तैनात कर दिया गया है। अब यहां पर अपने तरीके से बाढ़ खण्ड कार्य करा रहा है। उसके बाद भी नदी लोगों के घर व कृषि योग्य जमीन कटाना बंद नही किया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं ऐसे में अब कटान बाढ़ के बाद बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर पलायन शुरू कर दिया है मेहनत मजदूरी कर बनाया गया घर सरयू नदी में समाने के बाद लोगों में रोष भी व्याप्त है।

गुरुवार की रात काम करा रहे ठेकेदार व ग्रामीण बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गयी हो गई थी जिसके बाद गांव में पीएसी तैनात कर दिया गया हैं। अब काम पुलिस की निगरानी में किया जा रहा है।बाढ़ खण्ड द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण सिरौलीगौसपुर की तहसीलदार श्रद्धा चौधरी ने गांव का निरीक्षण कर वहां की हकीकत जानी और लोगो को कट रहे घरो को खाली करने के निर्देश जारी किए।

करोड़ो की परियोजना भी नहीं रोक पाई नदी की कटान
तराई में बसे गांव को बचाने के लिए सरकार ने करोड़ो रुपये की लागत से नदी के किनारे स्थित गांव की धार को सुरक्षात्मक व मजबूत करने के लिए, कराया गया था कार्य पूरा हो गया था जिसका निरीक्षण अगले महीने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया था जिस पर काम मे लापरवाही बरतने व कटान करने पर अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे और काम में लगे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश जारी किया गया था। जिसके बाद यह निर्देश सिर्फ निर्देश बनकर रह गया कराई गई परियोजना का कार्य नदी के बीच में बहता दिखाई दे रहा है सिरौलीगौसपुर तराई क्षेत्र को लेकर के हमेशा बाढ़ खंड अधिकारी चर्चा में रहे हैं।

कटान रोकने के कार्य में लगे मजदूरों दोपहर में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया बगल में बोरी भर रहे दो युवक उसी के बगल ईंट भराई का कार्य कर रहे थे यह कहो ट्रैक्टर को अनियंत्रित देख वह वहां से भाग निकले थे अन्यथा कोई अप्रिय घटना हो जाती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि कटे हुए घरों को तहसील प्रशासन की तरफ से त्रिपाल व पन्नी मुहैया कराया गया है। जल्द ही उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी कटान क्षेत्रफल लगातार तहसील प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित समाचार