बरेली: एमबीबीएस की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन बरेली में शामिल हुए 325 छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमबीबीएस की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल भाग द्वितीय की परीक्षाओं के केंद्र खंडेलवाल कॉलेज बरेली और एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में बनाए हैं। खंडेलवाल कॉलेज में पहले दिन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज और राजश्री मेडिकल कॉलेज के 325 छात्रों ने परीक्षाएं दीं। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में वरुण …

बरेली, अमृत विचार। एमबीबीएस की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल भाग द्वितीय की परीक्षाओं के केंद्र खंडेलवाल कॉलेज बरेली और एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में बनाए हैं।

खंडेलवाल कॉलेज में पहले दिन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज और राजश्री मेडिकल कॉलेज के 325 छात्रों ने परीक्षाएं दीं। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने परीक्षाएं दीं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुईं। बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट नर्सिंग की परीक्षाएं 5 जुलाई से प्रारंभ हो रही हैं।

एमबीबीएस की परीक्षाओं का शेड्यूल 16 मार्च से जारी किया गया था लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षाएं रुक गई थीं। इसके बाद से छात्र परीक्षाएं न होने से परेशान थे, क्योंकि उनका समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा था। शासन के दिशा-निर्देश के बाद विश्वविद्यालय ने 17 जून को एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल भाग द्वितीय की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया।

इसके तहत 25 जून से परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षाएं 2 जुलाई तक चलेंगी। एमबीबीएस की परीक्षाओं की समाप्ति के बाद बीएएमएस व अन्य परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। परीक्षाएं 26 जुलाई तक चलेंगी। हालांकि इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर की भी मुख्य परीक्षाएं 15 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित होंगी।

सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन होगा पूरा
सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो जाएगा। एलएलबी की परीक्षाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। बीबीए, बीसीए व अन्य पाठ्यक्रमों की कुछ उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को रह गई हैं। परीक्षा केंद्र समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 70 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। शनिवार को मूल्यांकन लगभग पूरा हो जाएगा। सिर्फ सेमेस्टर परीक्षाओं के उन्हीं प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन रह जाएगा, जिनकी परीक्षा अधूरी रह गई थीं और परीक्षाएं अब 5 जुलाई से शुरू हो रही हैं।

संबंधित समाचार