बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के कस्बा असरासी के पास ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार किसान गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। …

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के कस्बा असरासी के पास ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार किसान गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली थाना कादचौक में खड़ी कराई है।

कस्बा असरासी निवासी संजय (35) पुत्र राम प्रकाश गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे खेत पर काम निपटाने के बाद बाइक से घर वापस जा रहे थे। कस्बा रमजानपुर के एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बाइक दूर जाकर गिरी।

राहगीरों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को रात को ही अस्पताल भेज दिया। उपचार देने के बाद भी घायल की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बरेली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही संजय ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

संबंधित समाचार