बरेली: अंडरपास का नक्शा तैयार, डीएम की सहमति का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया फाटक को इज्जतनगर रेल मंडल जल्द बंद करने की तैयारी कर रहा है। अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने नक्शा तैयार कर लिया है। शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल सहायक नगर इंजीनियर आरके मिश्रा ने जिलाधिकारी नितीश कुमार से मुलाकात की। अंडरपास का नक्शा उन्हें दिखाया। अब डीएम की सहमति मिलने के …

बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया फाटक को इज्जतनगर रेल मंडल जल्द बंद करने की तैयारी कर रहा है। अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने नक्शा तैयार कर लिया है। शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल सहायक नगर इंजीनियर आरके मिश्रा ने जिलाधिकारी नितीश कुमार से मुलाकात की। अंडरपास का नक्शा उन्हें दिखाया। अब डीएम की सहमति मिलने के बाद रेलवे टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा। अंडरपास बनने के बाद फाटक बंद किया जाएगा।

बीते दिनों रेलवे की टीम कुदेशिया फाटक बंद करने पहुंची थी जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि ओवरब्रिज की चौड़ाई कम है। सर्विस रोड भी संकरा है। ऐसे में रेलवे फाटक बंद किया जाएगा तो भविष्य में हादसों की संभावना है। इज्जतनगर की तरफ से आने वालों के लिए तो ओवरब्रिज का रास्ता ठीक है, लेकिन किला की तरफ से आने वाले वाहनों को उल्टा इज्जत नगर की तरफ जाना पड़ेगा।

जिसके लिए शास्त्री नगर मुख्य द्वार की तरफ से एक अंडरपास बनना अति आवश्यक है। बीते मंगलवार को इज्जतनगर डीआरएम ने अन्य अधिकारियों के साथ कुदेशिया फाटक पहुंचकर निरीक्षण किया था। नक्शे के मुताबिक शास्त्री नगर की तरफ से अंडर पास निकाला जाएगा। अब केवल जिला प्रशासन से सहमति मिलने की देर है।

जिलाधिकारी को दिखाया नक्शा
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर पास बनाने को लेकर अधिकारी जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिले हैं और उन्हें नक्शा दिखाया गया। उनकी सहमति मिलने के बाद जल्द ही अंडरपास का काम शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज