बरेली: अटकलों पर विराम, डॉ. जयपाल बने रहेंगे बसपा जिलाध्यक्ष
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद बसपा के दिग्गज नेता बरेली के संगठन में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडलीय बैठक में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने संगठन में फेरबदल के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नाम का …
बरेली, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद बसपा के दिग्गज नेता बरेली के संगठन में जान फूंकने की कोशिश में जुट गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंडलीय बैठक में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने संगठन में फेरबदल के साथ जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नाम का एलान किया। वहीं, पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष बदलने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया।
उन्होंने डा. जयपाल सिंह पर पार्टी मुखिया का भरोसा बना रहने की बात कहते हुए कहा कि वह जिलाध्यक्ष बने रहेंगे। सेक्टर और बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए पार्टी नीतियों पर अमल करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। तारिक नियाजी को जिला उपाध्यक्ष, अजय राजपूत को जिला महासचिव, शिवदत्त शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष और राज बाबू पटेल को जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में बरेली, मुरादाबाद, मेरठ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, बरेली, लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व एमएलसी डा. रामकुमार कुरील, बरेली मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सांसद गिरीश चंद्र, बरेली मंडल के राजेश सागर, लक्ष्मी नारायन सागर, आयोध्या प्रसाद गंगवार, वेद्र प्रकाश, राजेंद्र गौतम, गोपाल रस्तोगी, राजवीर गौतम आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सपा छोड़कर आए राजवीर कश्यप, राजपाल कश्यप ने दर्जनों साथियों के साथ बसपा ज्वाइन की।
