बाराबंकी: कोटवाधाम पुलिस और प्रशासन की निगरानी में हो रहा कटान रोकने कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तेलवारी गांव में हो रही भीषण कटान बाढ़ खंड के अधिकारी कटान को रोकने में असहाय साबित हो रहे है। ऐसे में नदी का पानी तेलवारी गांव के लोंगो के घरों के करीब पहुच गया है, और लोग घर कटान के डर से अपने घर की ईंट व समान निकालकर …

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तेलवारी गांव में हो रही भीषण कटान बाढ़ खंड के अधिकारी कटान को रोकने में असहाय साबित हो रहे है। ऐसे में नदी का पानी तेलवारी गांव के लोंगो के घरों के करीब पहुच गया है, और लोग घर कटान के डर से अपने घर की ईंट व समान निकालकर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से इन लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं जहां एक तरफ सरयु नदी इन लोगों पर सितम ढा रही है वही आसमानी बारिश भी इन सब पर कहर बरपा रही है जिससे इन सभी लोगों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं।

नदी का पानी जहां पर कटान कर रहा था उधर कटान न करके अब गांव को खेतों की तरफ से टारगेट बना रहा है। अब अगर ऐसे में खेतों की तरफ से कटान होती रही तो पूरा तेलवारी गांव कटान की चपेट में आएगा और एक-एक करके सभी मकान सरयू नदी धारा में समाते जाएंगे यहां के ग्रामीणों का आरोप है की अगर कार्य कटान वाली जगह पर किया जाए तो अभी भी सफलता मिल सकती है।

उधर गुरुवार रात्रि ग्रामीण ठेकेदार व बाढ़ खंड के अधिकारियों के बीच बोरी भराई व कटान ना रुकने को लेकर के विवाद उत्पन्न हुआ था जिसके बाद यहां पर पीएसी के जवान तैनात कर दिया गया हैं। जिसके बाद ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच हो रहे विवाद सेबी अधिकारियों को फुर्सत मिली अब संगीनों के साए में हो रहा है कटान रोकने का कार्य,किया जा रहा है। शनिवार को तेलवारी गांव साइड पर ड्रोन कैमरा लगाकर फोटोग्राफी की गई साइड पर काम करा रहे अभियंता धनंजय तिवारी ने बताया की नदी में पानी ज्यादा होने के कारण जानकारी नही हो पा रही है।

जिसके लिए ड्रोन कैमरा की मदद लेकर पूरे साइड की वीडियोग्राफी कराई गई है जो कटान रोकने में मदद करेगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा ने बताया कि अब साइड पर हालात सामान्य हैं नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है जिससे कटान रोकने का कार्य आसानी से कराया जा रहा है और अब कटान भी रुक गई है दूसरी टीम लगाकर काम कराया जाएगा जिससे काम जल्दी खत्म हो जाये।

संबंधित समाचार