फतेहपुर: मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 405 बिंदकी वासियों ने लगवाई वैक्सीन, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों होने के पश्चात कोविड वैक्सीनेशन ने आज जिले में रिकार्ड ही तोड़ दिया। कुल 405 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर महिला इकाई भी पूरी तरह सेवाभाव से …

बिंदकी फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों होने के पश्चात कोविड वैक्सीनेशन ने आज जिले में रिकार्ड ही तोड़ दिया। कुल 405 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर महिला इकाई भी पूरी तरह सेवाभाव से सहयोग में जुटी रही। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की नगर इकाई लगातार जनसेवा में जुटी रही।

जरूरतमंदों को लगातार खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने और वैक्सीनेशन अभियान में योगदान को लेकर संगठन सुर्खियों में रहा है। आज उसने सोहनलाल द्विवेदी स्मारक परिसर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जिसका शुभारंभ जिले की सांसद निरंजन ज्योति ने लाल फीता काटकर किया। उन्होंने पंडित सोहनलाल द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

मेगा कैंप में काफी भीड़ उमड़ी जिसकी वजह संगठन की पुरुष और महिला इकाइयों द्वारा कई दिन से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान रहा। कैंप में 405 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जो आज जिले के विभिन्न केंद्रों में लगी वैक्सीन में सर्वाधिक संख्या रही। इस मौके पर साध्वी निरंजन ज्योति ने वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से भी भेंट की और उनसे अपेक्षा की कि वह अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के इस कार्य को भी सराहा।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कोरोना वायरस एक महामारी के रूप में काफी क्षति पहुंचा चुका है इससे जंग लड़ने के लिए सावधानी के साथ ही वैक्सीनेशन नितांत आवश्यक है वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम व अफवाहों पर गौर न करें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को रोना से जन सहयोग के माध्यम से जंग लड़ रही है और उसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों बीडीसी मेंबरों की भी भूमिका अहम है और वह मुख्यमंत्री जी के आवाहन पर वैक्सीनेशन अभियान में जुटे भी हैं।

उन्होंने इस कठिन काल में व्यापारियों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, मोहम्मद ताज, अनूप गुप्ता, महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाती ओमर, इम्तियाज,एजाज अहमद, मंगलम ओमर, ओमप्रकाश, शशांक, रितिक ओमर, अनमोल, लकी, जफर आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार