बरेली: विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के विवाद की शिकायत राज्यपाल से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी और सहायक प्रमुख के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सहायक प्रमुख की पत्नी ने कुलपति को लिखित शिकायत दी। बारादरी थाने में भी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर, परीक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रशासनिक …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी और सहायक प्रमुख के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सहायक प्रमुख की पत्नी ने कुलपति को लिखित शिकायत दी। बारादरी थाने में भी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर, परीक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी रजिस्ट्री के जरिए शिकायत भेजी। कुलपति ने मामले की जांच शुरू करा दी है और इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिंह की सहायक प्रमुख मानव राज शर्मा से कक्ष की चाबी को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी मामले में शुक्रवार को फोन पर दोनों के बीच जमकर गाली-गलौच हुई। मानव शर्मा की पत्नी ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी विश्वविद्यालय परिसर में बने उनके आवास पर आए।

उनके साथ में आए लोगों के पास हथियार थे जब उनके पति ने दरवाजा नहीं खोला तो गुंडों ने गाली-गलौच की और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। भीड़ इकट्ठा होने पर सभी भाग गए। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिंह का कहना है कि मानव शर्मा काम में लापरवाही बरतते हैं और शराब पीकर ड्यूटी पर आते हैं। वह फोन पर लगातार गाली-गलौच कर रहे थे। मैं भी मामले की शिकायत पुलिस में करूंगा।

पटल बदलने के समय से विवाद
विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के बीच विवाद अप्रैल में उस वक्त से चल रहा है जब कर्मचारियों के पटल बदल दिए गए थे। कर्मचारियों ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया था और अनिल सिंह के इशारे पर पटल बदलने का आरोप लगाया था। कई दिन की हड़ताल के बाद मामला शांत हुआ था।

अब एक बार फिर से लाकडाउन के दौरान मार्कशीट व डिग्री जांचने की रकम के हजारों रुपये के बिल बनने के बाद विवाद शुरू हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कुछ खास लोगों ने 45 हजार तक के बिल बना लिए हैं, जबकि कुछ को कोई काम नहीं दिया गया। इसकी शिकायत कुलपति से भी की गई है और फाइल भी बिल भुगतान की रोक दी गई है।

सत्यापन पर खड़े किए सवाल
नए विवाद के बाद परीक्षा विभाग के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि जो भी दस्तावेज परीक्षा विभाग सत्यापित करता है और उसके बाद गोपनीय प्रभारी के द्वारा जांच के बाद ही परीक्षाफल संशोधित किया जाता है। आरोप है दोनों प्रभार अनिल सिंह के पास होने से सत्यापन पर सवाल खड़े होते हैं। कर्मचारियों ने अनिल सिंह के पूर्व के कई प्रकरणों की शिकायत भी की है। पटल परिवर्तन समेत 7 आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग कर्मचारियों ने की है।

कर्मचारियों में आपसी विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच परीक्षा नियंत्रक को दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- प्रो. केपी सिंह, कुलपति एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात