कीमतों में गिरावट से परेशान किसानों ने कई क्विंटल आम राजमार्गों पर फेंका, कहा- सरकार की ओर से…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलार। आम की कीमतों में गिरावट और एंथ्रैक्नोज फंगल संक्रमण के कारण कर्नाटक के कोलार जिले के उत्पादकों ने कई क्विंटल आम राजमार्गों पर फेंक दिया है। किसानों के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कोलार जिला आम उत्पादक एवं विपणन संघ के अध्यक्ष नीलातुरू चिनप्पा रेड्डी ने बताया, ”इस भयंकर क्षति के कारण जिले …

कोलार। आम की कीमतों में गिरावट और एंथ्रैक्नोज फंगल संक्रमण के कारण कर्नाटक के कोलार जिले के उत्पादकों ने कई क्विंटल आम राजमार्गों पर फेंक दिया है। किसानों के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कोलार जिला आम उत्पादक एवं विपणन संघ के अध्यक्ष नीलातुरू चिनप्पा रेड्डी ने बताया, ”इस भयंकर क्षति के कारण जिले के आम उत्पादक संकट में हैं। सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। किसानों ने आम को जिले के श्रीनिवासपुरा में सड़क के किनारे फेंक दिया है।”

रेड्डी ने कहा कि इस साल आम उत्पादकों पर तिहरी मार पड़ी है। उन्होंने बताया कि जिले में अप्रत्याशित बारिश एवं आंधी से आम को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद आम का एंथ्रैक्नोज फंगल संक्रमण से संक्रिमत होना और अब तीसरा कीमतों में गिरावट ने किसानों को संकट में डाल दिया है।

उन्होंने कहा, ”इस साल किसानों को केवल 30 प्रतिशत फसल प्राप्त हुआ है और उनमें भी आधा फंगल संक्रमण के कारण खराब हो गया। अब आम की कीमतों में गिरावट से आम उत्पादक किसान जबरदस्त घाटे में हैं।” कर्नाटक राज्य आम विकास एवं विपणन कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष वी के नागराजू ने कहा कि आम की फसल इस साल नष्ट हो गयी है और उन्होंने सरकार को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का मुआवजा देने के लिये पत्र लिखा है।

संबंधित समाचार