पाकिस्तान को मिलेगी मॉडर्ना वैक्सीन की 20.5 लाख डोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान को मॉडर्ना वैक्सीन के 20.5 लाख डोज सोमवार या मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, विनियम और समन्वय (एनएचएस, आर एंड सी) के एक अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन की 10 लाख डोज की खरीद के …

कराची। पाकिस्तान को मॉडर्ना वैक्सीन के 20.5 लाख डोज सोमवार या मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, विनियम और समन्वय (एनएचएस, आर एंड सी) के एक अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन की 10 लाख डोज की खरीद के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं और इसकी खेप अगले सप्ताह यहां पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को सिनोवैक की 30 लाख डोज भी मिलेंगे , जिससे जुलाई में देश में बड़ी आबादी का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को जुलाई के अंत तक कोवैक्स के माध्यम से फाइजर वैक्सीन के कम से कम 10 लाख डोज भी मिल जाएगी। इसके अलावा कोवैक्स जुलाई के अंत अथवा अगस्त की शुरुआत में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 10.2 लाख डोज की आपूर्ति करेगा।

संबंधित समाचार