Coronavirus 3rd Wave: बच्चों को जुलाई से लगाई जाएगी वैक्सीन, अगली लहर आने में छह महीने का वक्त
नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी बीच हालांकि तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार ने राहत भरी खबर दी है। इसके मुताबिक अगली लहर आने में करीब छह से आठ माह का वक्त है। वहीं, देसी वैक्सीन कंपनी जायडस कैडिला का ट्रायल लगभग पूरा हो गया …
नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी बीच हालांकि तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार ने राहत भरी खबर दी है। इसके मुताबिक अगली लहर आने में करीब छह से आठ माह का वक्त है। वहीं, देसी वैक्सीन कंपनी जायडस कैडिला का ट्रायल लगभग पूरा हो गया है और अगले कुछ महीनों में इसे बच्चों को लगाया जाना शुरू भी किया जा सकता है।
कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा है कि तीसरी लहर आने में अभी 6-8 महीने का वक्त है। उन्होंने जुलाई या अगस्त से बच्चों को भी वैक्सीन लगने की उम्मीद जताई है। डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, ‘आईसीएमआर ने एक स्टडी की है, उसके अनुसार कोरोना की तीसरी लहर देर से आएगी। हमारे पास 6-8 महीने का समय है। सबको टीका लगाने के लिए हमारे पास इतना वक्त है। आने वाले वक्ते में हम हर दिन 1 करोड़ टीके लगाएंगे।’
डॉ. एनके अरोड़ा ने जानकारी दी कि जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। अरोड़ा ने कहा, ‘ जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो गया है। जुलाई के आखिर या अगस्त तक हम संभवत: वैक्सीन लगाना शुरू कर देंगे। 12-18 उम्र वर्ग के बच्चों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।’
