बाराबंकी: लव जिहाद का निकला जिन्न, वीएचपी कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव, धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों में फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां 20 जून को एक लड़की गायब हो गई थी। घरवालों का आरोप है दूसरे समुदाय के लड़के ने धर्म परिवर्तन कराकर जबरन अवैध शादी कर ली। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का …

फतेहपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां 20 जून को एक लड़की गायब हो गई थी। घरवालों का आरोप है दूसरे समुदाय के लड़के ने धर्म परिवर्तन कराकर जबरन अवैध शादी कर ली। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए लड़के व संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया। 2 वर्ष पूर्व नियोजित तरीके से अब्दुल वहाब पुत्र अब्दुल रशीद निवासी पीड़ थाना देवा बाराबंकी नाम के व्यक्ति ने देशराज गौतम के नाम से खेत में मजदूरी करने को लेकर संपर्क किया था। खेती में मजदूरी जैसे काम करने को लेकर वह घर आने जाने लगा और खेत भी बटाई बोने लगा। इसी बीच मौका पाकर अब्दुल वहाब ने पीड़ित की पुत्री से दुष्कर्म करके गुप्त रूप से उसका वीडियो बना लिया। और लड़की से विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जिसे लड़की ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद नियोजित तरीके से अब्दुल वहाब ने पीड़ित की पुत्री का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कर उसके साथ विवाह कर लिया। पुलिस सक्रियता के चलते तीन दिन बाद लड़की की बरामदगी कर ली गई।

गौरतलब है युवक अब्दुल वहाब पहले से शादीशुदा है तथा उसके एक पुत्र भी है। लोगों की माने युवक अब्दुल वहाब दबंग व अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस विषय पर थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं जो कि पुलिस कस्टडी में हैं। दोनों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

धर्म परिवर्तन व अवैध विवाह की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि कई संगठनों में आक्रोश फैल गया एवं पीड़ित से संपर्क कर सैकड़ों संगठन कार्यकर्ता थाने पहुंच गये, और शातिर अपराधी अब्दुल वहाब व उसमें संलिप्त अन्य लोगों को तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की। जिस पर थाना कुर्सी प्रभारी ने हिंदू संगठनों को आश्वासन देते हुए कहा पुलिस कार्रवाई के उपरांत जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर विधिक वा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार