फतेहपुर: साध्वी निरंजन का बड़ा बयान, कहा- नुरुल हुदा स्कूल आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। धर्मांतरण कराने के गैर कानूनी प्रयास में लिप्त पाए गए उमर गौतम के फतेहपुर शहर स्थित नुरुल हुदा स्कूल में अक्सर आने जाने तकरीर करने और इस्लामी शिक्षा पर जोर देने की बाबत एक पूर्व टीचर द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में आज रविवार को जिले की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी …

फतेहपुर। धर्मांतरण कराने के गैर कानूनी प्रयास में लिप्त पाए गए उमर गौतम के फतेहपुर शहर स्थित नुरुल हुदा स्कूल में अक्सर आने जाने तकरीर करने और इस्लामी शिक्षा पर जोर देने की बाबत एक पूर्व टीचर द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में आज रविवार को जिले की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पूर्व टीचर वंदना सिंह से भेंट कर समूचे घटनाक्रम को समझा और बयान दिया कि नुरुल हुदा स्कूल आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। साध्वी निरंजन ज्योति नुरुल हुदा की पूर्व शिक्षिका वंदना सिंह के आवास पर पहुंची जहां उन्होंने वंदना सिंह से विस्तार से बातचीत की।

वंदना ने अपने पूर्व में दिए गए बयानों को दोहराया और आरोप लगाया कि नूरूल हुदा में कुख्यात उमर गौतम का लगातार आना-जाना बना रहता था उसकी तकरीर विद्यार्थियों के सामने कराई जाती थी वह शिक्षकों पर इस्लामी तालीम दिलाए जाने का काफी दबाव डालता था। इतना ही नहीं तमाम हिंदू बच्चों से नमाज भी पढ़वाया जाता रहा। इसके बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रेस से बात करते हुए आरोप लगाया कि भारत का संविधान धार्मिक गतिविधियों को असंवैधानिक ढंग से संचालित करने धर्मांतरण करने की अनुमति नहीं देता नुरुल हुदा स्कूल आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। साध्वी निरंजन ज्योति के इस बयान के बाद मामला और भी तूल पकड़ लिया है।

ज्ञात हो कि एटीएस ने कुमार गौतम को धर्मांतरण कराने के साथ ही मनी लांड्रिंग, हवाला कारोबार और धार्मिक गतिविधियों को चलाने के लिए व विदेशी फंडिंग के मामलों में गिरफ्तार कर रखा है और पुलिस रिमांड हासिल कर लगातार उससे पूछताछ कर रही है जो नित नए खुलासे कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब तक कुमार गौतम 1,000 से अधिक लोगों को धर्मांतरण करवा चुका है। उमर गौतम हथगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला संपन्न हिंदू परिवार का है जिसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अध्ययन के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार कर उसके प्रसार प्रचार की आड़ में धर्मांतरण के निकृष्ट कार्य में लिप्त हो गया।

जिसकी बाबत खुफिया जानकारी के बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ ढेरों सबूत एकत्र होते जा रहे हैं। साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ताजा दिए गए बयान में फतेहपुर के नुरुल हुदा स्कूल को आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाने के बाद मामला और भी संगीन हो गया है।

संबंधित समाचार