फतेहपुर: संयुक्त टीम ने मार छापा, भारी मात्रा में पकड़ी अवैध कच्ची शराब, लहन व भट्ठियां की नष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिंदकी/ फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्रीय पुलिस ने 27 जून की प्रातः पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी योगेंद्र मलिक के नेतृत्व पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षन एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम …

बिंदकी/ फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्रीय पुलिस ने 27 जून की प्रातः पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी योगेंद्र मलिक के नेतृत्व पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षन एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम नोनारा कंजरन डेरा में दबिश दी। इस दौरान शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

वहीं संयुक्त टीम ने 18 कुंतल लहन एवं 6 जलती हुई भट्ठियों को नष्ट करते हुए 180 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित शराब बनाने के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को जब्त करते हुए आधा दर्जन से अधिक शराब कारोबारियों को गिरफतार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में संजोग, हीरालाल, जितेंद्र, चुन्नी, नीतू, चरण सिंह कंजर आदि निवासी गण नोनारा कंजरनडेरा जहानाबाद के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 133 से 138/ 2021आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) ई एक्स के तहत विधिक कार्यवाही की है।

क्षेत्राधिकारी बिंदकी योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि जहानाबाद क्षेत्रीय पुलिस व आबकारी अधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ प्रातः दबिश देते हुए नौनारा कंजरनडेरा में लहन सहित भट्ठियों को नष्ट कर अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया, वही मौके पर मौजूद उपकरणों को भी जप्त किया गया है।

संबंधित समाचार