पूर्व राज्य मंत्री अम्बिका सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
कुशीनगर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार में पूर्व गन्ना राज्य मंत्री अम्बिका सिंह का रविवार की सुबह हाटा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रविवार की सुबह पूर्व …
कुशीनगर, अमृत विचार। प्रदेश सरकार में पूर्व गन्ना राज्य मंत्री अम्बिका सिंह का रविवार की सुबह हाटा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रविवार की सुबह पूर्व गन्ना राज्य मंत्री अम्बिका सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
वहीं उनकी शव यात्रा उनके पैतृक गांव भुजौली ले जाया गया। जहां पूरे गांव के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। तत्पश्चात उनका शव किसान महाविद्यालय परिसर में लाया गया। जहां प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तिरंगा व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दिया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी देकर श्रधांजलि दी।
विद्यालय परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री सिंह दो बार रामकोला विधान सभा से विधायक रहे और 1991 में प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री रहे। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दिया। विधायक पवन केडिया, कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन पप्पू नाथानी, पिंटू उपाध्याय, उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, तहसीलदार सुकर्मा प्रसाद विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र मिश्र, जेपी शाही, बाबू नंदन सिंह, कोतवाल जयप्रकाश पाठक, नंदू सिंह, अग्निवेश मणि, मनीष रुंगटा, रामबचन सिंह, सतीश सिंह, उदयभान कुशवाहा, ईश्वर शरण मिश्र आदि मौजूद रहे।
