यूपी: धर्मांतरण मामले में एटीएस ने की तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्यारोपी से पूछताछ जारी
लखनऊ। धर्मांतरण मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मांतरण मामले पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस और पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस की …
लखनऊ। धर्मांतरण मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मांतरण मामले पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस और पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएस की टीम ने राहुल भोला, मन्नू और इरफान खान को गिरफ्तार किया है। मन्नू यादव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी एटीएस की टीम ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का खुलासा किया था. दिल्ली के जामिया नगर से मुफ्ती काजी जहांगीर आलम (निवासी जोगाबाई, जामिया नगर, नयी दिल्ली) और मोहम्मद उमर गौतम (निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नयी दिल्ली) को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। इन पर मूक-बधिर छात्रों और निर्धन लोगों को धन, नौकरी व शादी का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है।
