गोरखपुर: रवि किशन ने किया दवा किट वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखपुर सदर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए शून्य से एक एक से पांच और पांच से बारह वर्ष के बच्चों को निःशुल्क दवा किट वितरित की। दवा किट वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ खोराबार ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया । जिसमे सदर …

गोरखपुर। गोरखपुर सदर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए शून्य से एक एक से पांच और पांच से बारह वर्ष के बच्चों को निःशुल्क दवा किट वितरित की। दवा किट वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ खोराबार ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया । जिसमे सदर सांसद रवि किशन शुक्ला बतौर मुख्यअतिथि और विधायक विपिन सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने वाली दवाओं का निः शुल्क वितरण कर निःशुल्क दवाई किट वितरण का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। सरकार कोरोना कि तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लगातार भी योजनाओं पर कार्य कर रहे है। सदर सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुई है,पर अभी यह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना के सभी प्रोटोकॉलो का गंभीरता से पालन करें। किसी को भी स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खोराबार मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पासवान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय, उपायुक्त अवधेश राम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार