बरेली: बीडीए अब तक तैयार नहीं कर पाया आय-व्यय का ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक वार्षिक बजट को पास नहीं कर सका है। इस वजह से उसके तमाम मदों के आय-व्ययों के ब्योरे की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस औपचारिकता को पूरा करने के लिए बीडीए ने 7 जुलाई को बजट को लेकर बैठक बुलाई …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक वार्षिक बजट को पास नहीं कर सका है। इस वजह से उसके तमाम मदों के आय-व्ययों के ब्योरे की भी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस औपचारिकता को पूरा करने के लिए बीडीए ने 7 जुलाई को बजट को लेकर बैठक बुलाई है। इसमें पिछले और वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय का पूरा रिकार्ड प्रस्तुत किया जाएगा। बीडीए की ओर की ओर से इसका एजेंडा भी सदस्यों को भेज दिया गया है।

बीडीए अब तक सदस्यों की बैठक बुलाकर इसकी पुष्टि ही नहीं कर सका है कि पिछले वित्तीय साल में प्राधिकरण को कितनी आमदनी हुई है और विभिन्न विकास कार्यों सहित तमाम मदों में कितनी धनराशि खर्च की गई है। इसलिए अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वर्ष 2021-22 में प्राधिकरण को किन कार्यों के लिए कितना खर्च करना है। साथ ही नक्शा, विकास शुल्क आदि से उसे कितना राजस्व वसूल करना है।

लक्ष्य तय न होने से प्राधिकरण के अधिकारी प्राधिकरण की आय में बढ़ोत्तरी को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। प्राधिकरण के आय-व्यय से संबंधित तमाम अन्य गतिविधियों की गति भी काफी कम है। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बोर्ड का एजेंडा भी जारी होगा। पूर्व में दो बार बोर्ड की बैठक बुलाई गई लेकिन कई वजहों से हो नहीं सकी थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज