बरेली: बरेली जंक्शन से गुजरी प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कानपुर से लखनऊ छोड़ने के बाद प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस को सोमवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त सोमवार शाम करीब 4. 55 बजे प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से होती हुई गुजरी। हालांकि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। ट्रेन में 15 कोच …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कानपुर से लखनऊ छोड़ने के बाद प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस को सोमवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। लखनऊ से दिल्ली जाते वक्त सोमवार शाम करीब 4. 55 बजे प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से होती हुई गुजरी। हालांकि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। ट्रेन में 15 कोच थे। जिसमें 9वीं बोगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की थी। इस ट्रेन में रेलवे, पुलिस, सेनाओं से जुड़े आला अधिकारी भी सफर कर रहे थे।

राजशाही ठाठ बाट का एहसास कराती है ट्रेन 
ट्रेन के कोच एलएचबी (लिंग हॉफमैन बुश) तकनीकी पर आधारित मजबूत कोच होते हैं। किसी फाइव स्टार होटल के कमरों जैसा इसे सजाया गया है, जिसमें बैठने वाले को राजशाही जैसा एहसास होता है। इसमें जीपीएस और जीपीआरएस, सैटेलाइट एंटिना, टेलीफोन एक्सचेंज, मॉड्यूलर किचन, एक कोच से दूसरे कोच में संबंधित को निर्देश देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम होता है और इसकी खिड़कियां बुलेटप्रूफ होती हैं। इस ट्रेन को 1956 में राष्ट्रपति के लिए बनाया गया था, तब यह दो कोच का सैलून होता था।

संबंधित समाचार