आजमगढ़: संजय निषाद के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी संजय निषाद के काफिले पर रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने बुढ़नपुर तहसील के कौड़िया के पास हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी …

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी संजय निषाद के काफिले पर रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने बुढ़नपुर तहसील के कौड़िया के पास हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद बाल-बाल बच गए लेकिन पथराव और फायरिंग के चलते काफिलें में चल रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दौरान संजय निषाद के साथ चल रहे लोगों ने हमलावरों का पीछा किये तो वे वाहन छोड़कर भाग गए। संजय ने विरोधियों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संजय को सुरक्षा मुहैया करा दी गयी है। भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद के मुताबिक हमलावर पिकअप से आए थे।

संजय का आरोप है कि पीछे के वाहन चालक ने हार्न बजाया तो पिकअप चालक उनके वाहन के ठीक बराबर आ गया। इसी बीच एक हमलावर ने तमंचा निकाल लिया। उनके चालक ने वाहन की गति बढ़ाई तभी पिकअप सवार ने फायर कर दिया। एक एक पल की भी देरी होती तो उनकी जान जा सकती थी।

संबंधित समाचार