हरदोई: सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने से क्यों घबड़ाते हैं जिम्मेदार?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर के सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं नगर पालिका व प्रशासन के अधिकारी इस अतिक्रमण से बेखबर हैं, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सर्कुलर रोड से निकल पाना काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। सबसे अधिक अतिक्रमण बसंतलाल सत्येंद्र कुमार ट्रेडिंग कंपनी के पास व्याप्त …

हरदोई। शहर के सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं नगर पालिका व प्रशासन के अधिकारी इस अतिक्रमण से बेखबर हैं, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सर्कुलर रोड से निकल पाना काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है। सबसे अधिक अतिक्रमण बसंतलाल सत्येंद्र कुमार ट्रेडिंग कंपनी के पास व्याप्त है। यहां दिन भर सड़क पर डीसीएम व ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर लोडिंग अनलोडिंग का कार्य होता है, इससे रोड पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।

जबकि लखनऊ चुंगी से बेलाताली तक दुकानदारों का अवैध अतिक्रमण बड़े पैमाने पर व्याप्त है। लोहे के गेट, सरिया मौरंग, गिट्टी आदि यहां सड़क पर रखकर बेंची जाती है। हालाँकि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलता है पर सर्कुलर रोड पर ये अभियान कभी नही चल सका। इसकी वजह है कि यहां के दुकानदार रसूखदार हैं जिनके नियम कानून बेअसर साबित हो जाते हैं। जबकि अतिक्रमण के नाम ठेला-खुमचा लगाने वाले छोटे-मझोले दुकानदारों का चालान कर उन पर कार्यवाही कर दी जाती है।

संबंधित समाचार