लखीमपुर खीरी: भाई से नाराज किशोर घाघी नाला में कूदा, मौत
निघासन/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बड़े भाई से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने घाघी नाले पर बने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक …
निघासन/लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बड़े भाई से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से नाराज 16 वर्षीय किशोर ने घाघी नाले पर बने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। परिवार में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव झौआपुरवा निवासी रेशम सिंह के छोटे पुत्र 16 वर्षीय गगन सिंह का उसके ही बड़े पुत्र मदन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे गगन सिंह नाराज हो गया और गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित घाघी नाले पर बने पुल पर पहुंच गया। उसने पुल से नाले में छलांग लगा दी।
यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक और बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। लोगों ने किशोर के नाले में छलांग लगाने की खबर उसके घर वालों को दी, इससे घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नाला में उतारा और किशोर की तलाश कराई। करीब दो घण्टे की तलाश के बाद गोताखोरों को घटना स्थल से कुछ दूर पर उसका शव मिला।
