लखीमपुर खीरी: निर्दलीय उम्मीदवार ने नाम वापस लिया, अब भाजपा-सपा में होगा मुकाबला
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर मंगलवार को पर्चा वापसी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला भार्गव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। तीन जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन परणाम घोषित कर दिया …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर मंगलवार को पर्चा वापसी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला भार्गव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। तीन जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन परणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव, सपा से अंजली राज और निर्दलीय सुशीला देवी ने नामांकन दाखिल किया था। जांच में सभी के नामांकन सही पाए गए थे। इससे चुनाव काफी पेचीदा हो गया था। जिला पंचायत सदस्यों को साधने में सपा और भाजपा के नेताओं को काफी मुश्किलें आ रही थीं। मंगलवार को नाम वापसी हुई। निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला भार्गव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होना तय हो गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन के पूर्व से प्रत्याशी और उनके समर्थक जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं। वे जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अपने पाले में लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होने से इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है। एसपी विजय ढुल ने भी मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने मतदान के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
