देवरिया: ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले दलाल गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव, कान्सटेबल अमित सिंह व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर के उप निरीक्षक अबू फरहान, रामअवतार गुण व अनिल उपाध्याय, कांसटेबल अभिषेक भारती, अजय राय ने सयुंक्त रूप से गढ़रामपुर थाना तरकुलवा, जनपद- देवरिया स्थित सुंदर टूर एंड ट्रेवल्स नामक दुकान पर छापा मारकर उक्त दुकान के संचालक शिवम …

देवरिया। प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद यादव, कान्सटेबल अमित सिंह व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट देवरिया सदर के उप निरीक्षक अबू फरहान, रामअवतार गुण व अनिल उपाध्याय, कांसटेबल अभिषेक भारती, अजय राय ने सयुंक्त रूप से गढ़रामपुर थाना तरकुलवा, जनपद- देवरिया स्थित सुंदर टूर एंड ट्रेवल्स नामक दुकान पर छापा मारकर उक्त दुकान के संचालक शिवम वर्मा पुत्र मानसरोवर वर्मा, गढ़रामपुर, थाना- तरकुलवा, देवरिया, को आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी तैयार कर उसपर रेलवे का ई टिकट बनाकर अवैध रूप से बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पकड़े गए उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी बनाकर उस पर जरूरमंद व्यक्तियों से रेलवे टिकटों का आर्डर प्राप्त कर तथा ई टिकट बनाकर ग्राहकों को ₹200 से 1000 रुपये प्रति टिकट लाभ लेकर बेचा जाता है। उपरोक्त सभी IRCTC आईडी, मोबाइल व लैपटॉप को चेक करने पर कुल 3 अदद ई टिकट यात्रा शेष कीमती 4425 रुपये तथा 8 अदद ई टिकट मूल्य 5218 बरामद हुआ। दुकान से अभियुक्त द्वारा रेलवे ई टिकट बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल आदि को जब्त किया गया।

उपरोक्त अभियुक्त द्वारा काफी समय से इस अनाधिकृत व गैरकानूनी कार्य में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध रेसुब पोस्ट देवरिया सदर पर रेल अधिनियम के तहत मामला मुकदमा अपराध संख्या 72/21U/S 143 रेलवे एक्ट पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनिंदर यादव द्वारा की जा रही है।

संबंधित समाचार