बरेली: गर्मी के प्रकोप के साथ ही बिजली कटौती से लोग बेहाल
बरेली, अमृत विचार। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस बीच कई कई घंटे तक हुई अघोषित कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के मुख्य इलाकों सहित देहात क्षेत्र में भी जमकर बिजली कटौती की जा रही है। परेशान उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने को बिजली विभाग के …
बरेली, अमृत विचार। सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस बीच कई कई घंटे तक हुई अघोषित कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर के मुख्य इलाकों सहित देहात क्षेत्र में भी जमकर बिजली कटौती की जा रही है। परेशान उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने को बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा। जिसको लेकर लोगों में विद्युत निगम के प्रति काफी आक्रोश है।
मानसून के पहली बारिश के बाद भी जिले में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों को घरों में रुकना मुश्किल हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर व एसी का सहारा ले रहे हैं। इस वजह से एक सप्ताह में शहरी क्षेत्र में बिजली की खपत डेढ़ गुना तक बढ़ गई है और फीडरों पर लोड भी बढ़ गया है। लोड बढ़ने से आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं और विद्युत लाइन में फाल्ट हो रहें हैं। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
मंगलवार को शहर के मेन बाजार सिविल लाइंस, कुतुबखाना बाजार, श्यामगंज बाजार समेत किला, बाकरगंज, जसोली, लीचीबाग, चौपुला, सुभाषनगर, करगैना, करेली, हरुनगला उपकेंद्र के राजनगर, पवन बिहार,जगतपुर उपकेंद्र के पुराना शहर, सैलानी समेत डेलापीर और कर्मचारी नगर और सीबीगंज क्षेत्र में करीब पांच घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
