बरेली: डेल्टा वेरिएंट को लेकर जिले में अलर्ट, बाहर से आने वालों की निगरानी शुरु
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस के डेल्टा और डेल्टा प्लस स्वरुप के मरीज मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बाहर राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए दोबारा से सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया है। साथ ही रेलवे, रोडवेज और टोल प्लाजा पर भी निगरानी …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस के डेल्टा और डेल्टा प्लस स्वरुप के मरीज मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बाहर राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए दोबारा से सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया है। साथ ही रेलवे, रोडवेज और टोल प्लाजा पर भी निगरानी कराई जा रही है। इन लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लेने के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी। इसकी वजह से ऐसे लोगों को 14 दिन तक क्वारइंटाइन रहना होगा।
सीएमओ डा. एसके गर्ग ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के उज्जैन में डेल्टा प्लस से एक-एक मौत हो चुकी है। इसके अलावा डेल्टा स्वरूप के दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में जिले में टीमों का अलर्ट कर दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दोबारा से टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। बाहर से यात्रा करके आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने के साथ संदिग्ध लगने वाले यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करने के साथ 14 दिन तक उसे निगरानी में रख जाएगा।
फिलहाल अभी तक जिले में इस तरह कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से यात्रियों के नमूने लेकर वायरस की जांच कराई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि वायरस के डेल्टा स्वरूप के लक्षण भी लगभग पहले स्वरूप के समान ही हैं। इसमें सूखी खांसी होती है, बुखार आने के साथ कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। हालत बिगडने पर सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और सांस फूलने लगती है। बातचीत करने में भी मरीज को परेशानी होने लगती है। इसलिए इस तरह के लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर अपना सैंपल कराएं।
