अयोध्या: संजय सिंह और केजरीवाल के खिलाफ दी तहरीर, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में एक जमीन की खरीद के मामले को लेकर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में एक तहरीर दी गई है। तहरीर देने वाले ने संजय सिंह के ‘चंदा चोर’ …

अयोध्या। अयोध्या में एक जमीन की खरीद के मामले को लेकर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में एक तहरीर दी गई है। तहरीर देने वाले ने संजय सिंह के ‘चंदा चोर’ शब्द से खुद को आहात बताया और केजरीवाल के संबंध खालिस्तानियों से बताते हुए आम आदमी पार्टी को मिले चंदे की जांच की मांग की है। अयोध्या कोतवाली में यह तहरीर स्वयं सेवक विक्रम मणि तिवारी ने दी है।

दरअसल, आप नेता संजय सिंह ‘चंदा चोर’ कहे जाने से खुद को आहत बताते हुए कथित स्वयं सेवक विक्रम मणि तिवारी ने अयोध्या कोतवाली में एक तहरीर दी है। इस तहरीर में उन्होंने कहा है कि उसने राम मंदिर के लिए समर्पण निधि घर-घर जाकर इकट्ठा किया था। इसलिए वह और उसके जैसे लाखो स्वयं सेवक और भाजपा कार्यकर्ता इसके दायरे में आ गए हैं। इसलिए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय।

इतना ही नहीं इस तहरीर में विक्रम मणि तिवारी सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बताया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल का राष्ट्र विरोधी तत्वों खासकर खालिस्तानियों से प्रत्यक्ष और आर्थिक संबंध पूरा देश जानता है। इसलिए आम आदमी पार्टी को मिलने वाले विदेशी फंड यानी चंदे की जांच कराई जाए।

संबंधित समाचार