कानपुर: बीएचपी ने छात्रों के लिए शुरू किया निःशुल्क कम्पटीशन सेंटर
कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त के प्रान्तीय कार्यालय श्रीमुनि हिन्दू इण्टर कालेज में स्थित दुर्गा भवन में अभावग्रस्त मेधावी छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कॉम्पटीशन क्लासेज केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसमें एसएससी, बैंक, रेलवे, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी, जिससे समाज के …
कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त के प्रान्तीय कार्यालय श्रीमुनि हिन्दू इण्टर कालेज में स्थित दुर्गा भवन में अभावग्रस्त मेधावी छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा कॉम्पटीशन क्लासेज केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसमें एसएससी, बैंक, रेलवे, आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी, जिससे समाज के मेधावी, प्रतिभाशाली छात्रों लाभान्वित हो।
केन्द्र का उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद, प्रान्तीय मन्त्री वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रान्तीय संगठन मंत्री मधुराम, अनिल, प्रान्तीय मातृशक्ति संयोजिका डॉ सीमा दीदी, प्रान्तीय दुर्गावाहिनी संयोजिका रूबी दीदी, विभाग संगठन मंत्री तेज प्रताप के कर-कमलों द्वारा विधिवत सनातन विधि से पूजन अर्चन कर सम्पन्न हुआ।
विश्व हिन्दू परिषद पूरी तरह जनमानस की सेवा में प्रतिबद्ध है। कोचिंग सेन्टर के उद्घाटन के पश्चात सभी प्रान्तीय पदाधिकारियों ने प्रांगण में वृक्षारोपण का आयोजन भी किया। इस दौरान दक्षिण जिला संगठन मन्त्री पीयूष, जिला विद्यार्थी प्रमुख लोकेन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, बजरंग दल संयोजक दिलीप बजरंगी, नरेश तोमर समेत बड़ी संख्या में सभी आयामों से छात्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
