मोहसिन रजा ने वैक्सीन सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- टीका पूरी तरह सुरक्षित
अमेठी। राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने बुधवार को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले का दौरा किया। इस दौरान दौरान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास कार्यक्रमों तथा कोविड-19 टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की एवं संबंधित को आवश्यक जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री मोहसिन खान …
अमेठी। राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने बुधवार को अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले का दौरा किया। इस दौरान दौरान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ जिले में संचालित विकास कार्यक्रमों तथा कोविड-19 टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की एवं संबंधित को आवश्यक जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री मोहसिन खान ने विकासखंड गौरीगंज तथा शाहगढ़ में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही कोविड-19 में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रभारी मंत्री ने विकासखंड में 18 वर्ष से ऊपर आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ कर समस्त नागरिकों से कोविड वैक्सीन लेनी की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड टीका पूर्णतया सुरक्षित है, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से जन सामान्य में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों से टीकाकरण कराने को लेकर जागरूक करने की अपील किया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने कहा अमेठी में कोविड-19 संक्रमण पूर्णतया नियंत्रण में है।
इतना ही नहीं प्रभारी मंत्री ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ जरूरतमंदों को दिया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी विकास कार्यक्रमों को गति देने की अपील किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, पिछड़े तथा जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है जिनका सीधा लाभ उन तक पहुंचाया जाए।
प्रभारी मंत्री ने बुधवार को अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई दी तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने की अपील किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने विकास खंड परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे, खंड विकास अधिकारी गौरीगंज तथा शाहगढ़ सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
