हरदोई: लोगों ने ली राहत की सांस, नहीं मिला कोई करोना मरीज
हरदोई। जिले में 5000 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की गई लेकिन एक भी करो ना मरीज नहीं निकला। एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 30 जून को 5318 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में कोई भी पॉजीटिव केस नही पाया गया। जनपद में एक व्यक्ति …
हरदोई। जिले में 5000 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की गई लेकिन एक भी करो ना मरीज नहीं निकला। एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 30 जून को 5318 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में कोई भी पॉजीटिव केस नही पाया गया। जनपद में एक व्यक्ति कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुआ। होम आइसोलेटेड 8 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 6 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
आज किसी भी व्यक्ति को होम आईसोलेट नहीं किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 9 है। जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 2 है, जिसमे से कोई भी नया कन्टेनमेन्ट जोन नहीं बनाया गया है, तथा आज कोई भी कन्टेनमेन्ट जोन खत्म नहीं किया गया। 33413 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जनपद में ऑक्सीजन एवं दवाये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आज जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 1357 गॉवो/वार्डो का भ्रमण किया गया, तथा 1483 मेडिकल किट बॉटी गयी।
समस्त नगरीय निकायों की 122 टीमों द्वारा 171 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 191 टीमो द्वारा सफाई व सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 46 गॉवों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852-237627 तथा 05852-234629 पर सम्पर्क कर सकते है।
