अयोध्या: साधुओं ने सड़क पर फेंके दुकानदारों के लड्डू, कहा…
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में ‘लड्डू प्रसाद’ की क्वालिटी से शुरू हुआ साधुओं और व्यापारियों के बीच विवाद बुधवार को बवाल में बदल गया। सुबह हनुमानगढ़ी के कुछ साधुओं ने परिक्षेत्र में दर्जनों लडडू प्रसाद की दुकान पर मारपीट व काउंटर में रखे ‘लडडू प्रसाद’ को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। गुंडागर्दी को देखते हुए …
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में ‘लड्डू प्रसाद’ की क्वालिटी से शुरू हुआ साधुओं और व्यापारियों के बीच विवाद बुधवार को बवाल में बदल गया। सुबह हनुमानगढ़ी के कुछ साधुओं ने परिक्षेत्र में दर्जनों लडडू प्रसाद की दुकान पर मारपीट व काउंटर में रखे ‘लडडू प्रसाद’ को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। गुंडागर्दी को देखते हुए व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही हनुमानगढ़ी पर नगर के समस्त व्यापारी इक्कठा होकर मुर्दाबाद का नारे लगाने लगे। उसके बाद एकजुट व्यापारियों ने मुख्यमार्ग पर नारा लगाते हुए दुकाने बंद करा दीं।
अयोध्या धाम की दुकानें बंद कराए जाने की सूचना पर एसपी सिटी, आरएम अयोध्या पूरी फोर्स के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वार्ता कर सुलह समझौते की कोशिश शुरू हुई। लेकिन व्यापारी एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कार्रवाई की मांग पर अड़े व्यापारियों से वार्ता विफल होने पर व्यापारियों ने हनुमानगढ़ी भरत मिलाप स्थल के पास कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये। धरने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये।
मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों को श्रीगद्दीनशीन के संरक्षण में आरोपी साधुओ से बातचीत कर बीच का कुछ रास्ता निकालने की कोशिश दोबारा की। समझाने बुझाने पर व्यापारी वार्ता को तैयार हुए। पुलिस व प्रशासन के माध्यम से गद्दीनशीन के संरक्षण मे साधुओ एवं व्यापारियों में सुलह समझौता हो गया। वार्ता में व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा, नन्द लाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता, ध्रुव गुप्ता आदि शामिल रहे।
