जिलाधिकारी ने कहा- रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप व एयरपोर्ट पर बढ़ाएं सतर्कता, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से बचाव के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप व एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ायी जाए। सभी जगह 10-10 टीमें लगाई जाएं। उक्त बातें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही …

लखनऊ। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से बचाव के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप व एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ायी जाए। सभी जगह 10-10 टीमें लगाई जाएं। उक्त बातें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक कुल 4613 यात्री टेलीफोनिक सर्विलांस पर हैं।​ जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोविड टेस्टिंग लैब टेस्ट कराने वाले व्यक्तियों की 7 दिन की ट्रेवेल हिस्ट्री का विवरण दर्ज कराएं।

यदि व्यक्ति महाराष्ट्र, केरला, मध्यप्रदेश या कर्नाटका होकर आया है तो इसकी सूचना इंट्रीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बैंक, समस्त कार्यालयों, सेंट्रल इंस्टिट्यूट, हॉस्टल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्ट्रीट वेंडर, मंडी व साप्ताहिक बाजारों में टारगेटेड टेस्टिंग करायी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी पूर्वी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज