यूपी: मुख्यमंत्री योगी कल देंगे इन अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत सूबे की योगी सरकार ने कारागार और अग्निशमन विभाग में 5,805 से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों में कई सालों बाद नई नियुक्तियां की जा रही है। शुक्रवार शाम 04 बजे कारागार विभाग में जेल वार्डन (महिला …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत सूबे की योगी सरकार ने कारागार और अग्निशमन विभाग में 5,805 से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण विभागों में कई सालों बाद नई नियुक्तियां की जा रही है। शुक्रवार शाम 04 बजे कारागार विभाग में जेल वार्डन (महिला और पुरुष), घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन विभाग में फायरमैन पदों पर चयनित अभ्यिर्थियों को सरकार नियुक्ति पत्र जारी करेगी। चयनित अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवाद भी करेंगे।
योगी सरकार लगातार युवाओं को प्राथमिकता पर सर्वाधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार दे रही है। इस कड़ी में सरकार ने कारागार विभाग में जेल वार्डन के 3012 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जेल वार्डन पद पर 626 महिलाओं को नियुक्ति दी गई है। 102 घुड़सवार पुलिस और अग्निशमन विभाग में 2065 युवाओं को फायरमैन बनाया जा रहा है. इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार शाम को उनके नियुक्ति पत्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
