बदायूं: मुर्गा खाने से परिवार के सात लोगों को फूड प्वाइनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सालारपुर/बदायूं, अमृत विचार। गुरुवार को थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के सात लोग फूड प्वाइनिंग के शिकार हो गए। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हालत में सुधार बताया जा रहा है। गांव खुनक निवासी जगदीश सिंह के घर पर बुधवार रात मुर्गा बना …

सालारपुर/बदायूं, अमृत विचार। गुरुवार को थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के सात लोग फूड प्वाइनिंग के शिकार हो गए। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान हालत में सुधार बताया जा रहा है।

गांव खुनक निवासी जगदीश सिंह के घर पर बुधवार रात मुर्गा बना था। पूरे परिवार ने रात को मुर्गा खाया जो बचा उसे रख दिया। गुरुवार को सुबह के समय जगदीश सिंह, उनकी पत्नी भूरी देवी, पुत्री ममता देवी, बेटा प्रशांत, आशा, ब्रजबाला, प्रिया एक साथ बैठकर खाना खाने लगे। मुर्गे के साथ चावल खाए।

कुछ ही समय बाद सभी की हालत खराब होने लगी। बेहोशी छाने लगी और उल्टी होने लगी। पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। तकरीबन दो घंटे के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

संबंधित समाचार