अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ईधर आने का नहीं’ का बड़े व्यूज, इतने मिलियन के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ का व्यूज 300 मिलियन से अघिक हो गया है। अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को अब तक 100- 200 नहीं 300 मिलियन लोगों ने देखा है। यह गाना भोजपुरी वर्ल्ड में खूब पसंद …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ का व्यूज 300 मिलियन से अघिक हो गया है। अक्षरा सिंह का गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस गाने को अब तक 100- 200 नहीं 300 मिलियन लोगों ने देखा है। यह गाना भोजपुरी वर्ल्ड में खूब पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri News: Bhojpuri actress akshara singh blames pawan singh and his  followers says These people also ban small singers - जब छलका भोजपुरी  एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का दर्द, बोलीं-'यह लोग छोटे-छोटे ...

इस गाने में अक्षरा का शानदार रैप दिखा है और फुल एटीट्यूड वाला यह गाना रिलीज के साथ भी वायरल हो रहा था, तभी आज इस गाने को 300 मिलियन व्यूज मिले हैं। अक्षरा ने अपने इस गाने की कामयाबी को अपने चाहने वालों के नाम कर दिया है, और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, “एक और मुकाम! एक औऱ माइलस्टोन! एक और सेलिब्रेशन की वजह! 300 मिलियन व्यूज!!! ये रिकॉर्ड आपके नाम।

थैंक यू एंड लव यू। सोचा नहीं था, लेकिन अपने फैंस और चाहने वालों पर भरोसा था। गाना सुपर हिट कराने में उन्हीं का अहम योगदान है। मैं चाहूंगी, मुझे इसी तरह प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे। ” गौरतलब है कि ‘ईधर आने का नहीं’ गाने को आशीष वर्मा ने लिखा है। संगीत आशीष वर्मा ने दिया है और यह गाना अक्षरा के ही ऑफिसियल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर रिलीज हुआ था।

संबंधित समाचार