सीतापुर: जीआरपी ने 13 नाबालिग बच्चे को कराया तस्करों से मुक्त, ऐसे मिला सफलता
सीतापुर। बाल मजदूरी कराने के लिए पश्चिम बंगाल व बिहार के नाबालिक बच्चों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई प्रदेशों को ले जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जीआरपी ने पश्चिम बंगाल, बिहार के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 नाबालिग बच्चों को छुड़ाया है। पकड़े गए आरोपी बच्चों से कमीशन …
सीतापुर। बाल मजदूरी कराने के लिए पश्चिम बंगाल व बिहार के नाबालिक बच्चों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई प्रदेशों को ले जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। जीआरपी ने पश्चिम बंगाल, बिहार के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 नाबालिग बच्चों को छुड़ाया है। पकड़े गए आरोपी बच्चों से कमीशन पर बाल मजदूरी कर आते थे। पुलिस ने बरामद किए गए बच्चों को बाल गृह भेज दिया है। साथ ही आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर रिजवान खान ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी लेने पर उसमें से 13 बच्चों को बरामद किया गया है।
इनमें से तीन बच्चे पश्चिम बंगाल व 10 बच्चे बिहार के रहने वाले थे। इनकी उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जीआरपी का कहना है कि इन बच्चों को बरामद करने के बाद इनके बयान दर्ज किए गए और मेडिकल कराया गया। साथ ही इनके परिवार के लोगों को भी सूचना दे दी गई है। कमीशन खोरी के लिए बच्चों को ले जाने वाले चार लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में पश्चिम बंगाल निवासी शरीफुल, बिहार के कटिहार जिले के निवासी सलमान, संजीत व सद्दाम शामिल है।
यह लोग पश्चिम बंगाल व बिहार से बच्चों को लेकर दिल्ली हरियाणा व पंजाब ले जा रहे थे। जहां इनसे बाल मजदूरी कराई जानी थी। बाल मजदूरी में इन आरोपियों को कमीशन मिलता। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि बरामद बच्चों के बयान दर्ज किए गए हैं।उनको चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है। इन बच्चों को लखीमपुर भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस पुलिस टीम को मिली कामयाबी
इंस्पेक्टर रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बच्चों को बरामद करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सफीक उल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद इकराम खान, अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, शमशाद अहमद, चंद्रभान यादव, मोहम्मद वहीद, मोहम्मद हनीफ, ओमवीर, सतीश यादव, नदीम हुसैन, आरपीएफ एएसआई अशोक कुमार मिश्रा, आरपीएफ आरक्षी देवेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
