लखनऊ: प्रसपा ने रामसेवक यादव को याद किया, समाजवाद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक रामसेवक यादव की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया । इस अवसर पर प्रसपा शिविर कार्यालय में “ वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक न्याय” विषयक दो दिवसीय कार्यशाला व परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसे संबोधित करते हुए प्रसपा मुख्य प्रवक्ता व बौद्धिक सभा अध्यक्ष …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने समाजवादी आंदोलन के पुरोधा जननायक रामसेवक यादव की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया । इस अवसर पर प्रसपा शिविर कार्यालय में “ वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक न्याय” विषयक दो दिवसीय कार्यशाला व परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसे संबोधित करते हुए प्रसपा मुख्य प्रवक्ता व बौद्धिक सभा अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई उदारीकरण के बाद कुंद हो गई है। राम सेवक यादव ने लोहिया से प्रभावित होकर सामाजिक न्याय के जनसंघर्षों व समाजवादी आंदोलन से जुड़े और जीवन पर्यंत जुड़े रहे।

राम सेवक ने संसद में हिंदी के सम्मान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अभिभाषण का बहिष्कार किया था और सामंती भाषा बनाम लोकभाषा बहस चलाई। वे जमींदारी उन्मूलन के अभियान के अगुवा रहे । वे अपने दौर में शोषितों के सशक्त स्वर थे। इंदिरा गांधी उन्हें शोषितों का संरक्षक एक शालीन पुरुष कहा करती थीं। यादव उत्तर प्रदेश विधान सभा के दो बार सदस्य, विपक्ष के उपनेता , लोकसभा के तीन बार से सदस्य, संसद में सोशलिस्ट खेमे के नेता व संसोपा के राष्ट्रीय महासचिव जैसे बड़े पदों पर रहे किन्तु पद को अपने आचरण पर हावी होने नहीं दिया ।

नई पीढ़ी के राजनीतिक कार्यकर्ताओं विशेषकर समाजवादियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रसपा रामसेवक के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। रामसेवक के भतीजे प्रसपा महासचिव डॉ विकास यादव ने कहा कि रामसेवक ने लोहिया के विचारों को आंदोलन में बदला और सामाजिक न्याय को मजबूत किया। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि जब शीर्ष पद पर बैठे लोगों की चिंता का विषय वतन की बजाय वेतन हो, तब सामाजिक न्याय को बचाने की जिम्मेदारी जनता को उठानी होगी।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि नकली व फसली समाजवादियों ने सामाजिक न्याय को कमजोर किया है । संचालन बौद्धिक सभा के महासचिव ब्रजेश मिश्र ने किया । कार्यशाला को प्रदेश महासचिव हरिशंकर यादव, अलका सिंह, बीनू शुक्ल, अरविंद यादव, फारूख, अमित निगम, छोटे लाल लोधी आदि ने भी संबोधित किया।

संबंधित समाचार