बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, सपाइयों ने किया हंगामा
बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। 3 बजे तक वोट पड़ेंगे। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में मतगणना होगी। चुनाव में महज 60 वोटर हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की …
बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हो गया। 3 बजे तक वोट पड़ेंगे। इसके बाद अधिकारियों की निगरानी में मतगणना होगी। चुनाव में महज 60 वोटर हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है।
जिलाधिकारी कोर्ट के कमरा नंबर तीन में मतदान वाले कक्ष से लेकर वोटरों के आने वाली गैलरी व बाहर जाने रास्ते और कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। परिसर में भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट के हर कोने में पीएसी तैनात है। कलेक्ट्रेट के बाहर सौ मीटर के दायरे में जीरो जोन कर बेरिकेडिंग की गई है।

सपाइयों ने किया हंगामा
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान मतदान शुरू होते ही कलेक्ट्रेट चौराहे पर तनाव शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र किसी को किसी को गेट के पास भटकने नहीं दिया जा रहा था लेकिन सड़क पर सपाइयों के खड़े होने पर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर सपा नेता सीओ और इंस्पेक्टर से भिड़ गए।

वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी की गालीगलौज करने पर विवाद और बढ़ गया। अधिकारियों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। जिसके बाद सपाई सड़क से हटे।

