ओवैसी भी बन सकते हैं यूपी के सीएम, जानिए ओपी राजभर ने ऐसा क्यों कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ी बयान दिया। ओपी राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अगर उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट …

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ी बयान दिया। ओपी राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अगर उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। भाजपा की पूर्व सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार रात जिले के रसड़ा स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह भात कही।

इसके साथ ही उन्होंने कहा,” उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।” उन्होंने सवाल किया, ”मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है?

उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की बात हमेशा करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बिना कहा कि वह चालाक निकले तथा उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश का मतदाता बनकर मुख्यमंत्री बन गए।

संबंधित समाचार