हरदोई: सपा एमएलसी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. राजपाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासन द्वारा सपा का समर्थन करने वाले जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के समर्थकों के उत्पीड़न का आरोप …

हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. राजपाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडई करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासन द्वारा सपा का समर्थन करने वाले जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के समर्थकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा, यह चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों द्वारा लड़ा जा रहा है। भाजपा अघोषित इमरजेंसी प्रदेश में लगाई हुई है। थानेदार जिला पंचायत सदस्यों के घर जाकर उनको धमका रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने आयोग से भी की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

संबंधित समाचार