हरदोई: भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती ने मारी बाजी, सपा विधायक ने साधा निशाना
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी प्रेमावती निर्वाचित घोषित की गई प्रेमावती है। भाजपा प्रत्याशी को 71 वोटों में से 65 मत प्राप्त हुए। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुए मतदान के बाद प्रेमावती को विजयी घोषित किया गया। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को मात्र 6 …
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी प्रेमावती निर्वाचित घोषित की गई प्रेमावती है। भाजपा प्रत्याशी को 71 वोटों में से 65 मत प्राप्त हुए। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुए मतदान के बाद प्रेमावती को विजयी घोषित किया गया। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को मात्र 6 वोट से संतोष करना पड़ा। मुन्नी देवी की प्रस्तावक राधा कुशवाहा मतदान में भाग नहीं ले सकी।
उधर समाजवादी पार्टी के विधायक राजपाल कश्यप ने इसे जिला प्रशासन का चुनाव बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने जी तोड़ मेहनत की थानाध्यक्षों ने सपा का समर्थन करने वालों को धमकाया सपा को वोट देने की मंशा रखने वाले जिला पंचायत सदस्यों का तरह-तरह से उत्पीड़न किया गया।वहीं श्री कश्यप ने सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी की प्रस्तावक राधा कुशवाहा को गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से भाजपा नेताओं ने राधा कुशवाहा को गायब कर दिया, जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मताधिकार से भी वंचित कर दिया।
