जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर भारतीय जवान मुस्तैद, पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने गुलपुर के अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट एक संदिग्ध गतिविधि को देखा और घुसपैठिए को रोक लिया। उन्होंने बताया …

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने गुलपुर के अग्रिम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के निकट एक संदिग्ध गतिविधि को देखा और घुसपैठिए को रोक लिया। उन्होंने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान चौपुर निवासी जावेद के रूप में हुई है।

संबंधित समाचार