बरेली: सात साल से मंडल में जमें खंड शिक्षाधिकारियों का होगा तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले सात सालों से अधिक समय मंडल में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला किया जाना तय है। शासन की ओर से सात साल से अधिक एक ही मंडल में तैनात 199 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला दूसरी जगह किया जाएगा। ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों के विकल्प मांगे गए हैं। उसके बाद ही बीईओ …

बरेली, अमृत विचार। पिछले सात सालों से अधिक समय मंडल में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला किया जाना तय है। शासन की ओर से सात साल से अधिक एक ही मंडल में तैनात 199 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला दूसरी जगह किया जाएगा।

ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों के विकल्प मांगे गए हैं। उसके बाद ही बीईओ को तबादला किया जाएगा। बरेली जिले में शेरगढ़,भुता,क्यारा, दमखोदा,भदपुरा के बीईओ पिछले सात सालों से बरेली मंडल में कार्यरत हैं। इसलिए इनका मंडल से जाना लगभग तय है।

संबंधित समाचार