बरेली: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा पांचाल संग्रहालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) परिसर स्थित पांचाल संग्रहालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शनिवार को पांचाल संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। संग्रहालय काफी अव्यवस्थित था जिसमें कुलपति ने सुधार के निर्देश दिए। कुलपति ने पांचाल संग्रहालय को उत्तर प्रदेश की टूरिज्म …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) परिसर स्थित पांचाल संग्रहालय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शनिवार को पांचाल संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। संग्रहालय काफी अव्यवस्थित था जिसमें कुलपति ने सुधार के निर्देश दिए। कुलपति ने पांचाल संग्रहालय को उत्तर प्रदेश की टूरिज्म गाइड से जोड़ने के निर्देश दिए।

कुलपति शनिवार दोपहर अचानक कुलसचिव डा. राजीव कुमार के साथ पांचाल संग्रहालय पहुंचे जहां प्रोफेसर अभय कुमार सिंह तथा प्रोफेसर विजय बहादुर यादव ने उन्हें भ्रमण कराया। प्रो. अभय ने कुलपति को संग्रहालय के संबंध में विस्तार से बताया। वहां उपलब्ध सभी विथिकाओं एवं कक्षों में ले गए जहां कुलपति ने गंभीरता पूर्वक सभी विथिकाओं एवं पुरातन वस्तुओं को देखा तथा उनसे संबंधित आवश्यक निर्देश भी विभाग के शिक्षकों को दिए।

संग्रहालय में काफी वस्तुएं रखी हैं, जिनके बारे में सिर्फ विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को ही पता है। बाहरी लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यही वजह है कि कुलपति ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कहा। उसके बाद कुलपति ने कई विभागों का निरीक्षण किया। वह एमबीए विभाग में भी गए। उन्होंने कहा कि विभाग के बारे में सिर्फ शिक्षक और छात्र ही जानकारी रखते हैं, जबकि इसकी जानकारी बाहरी लोगों को भी होनी चाहिए।

इसके लिए कुलपति ने सभी विभागों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपडेट की जा रही है, जिसे जल्द ही लांच किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यगौरी शंकर, हेमंत शुक्ला, सुधाकर मौर्य तथा तपन वर्मा उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार