जिला पंचायत चुनाव: भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मोदी ने थपथपाई योगी की पीठ, कहा- यह विजय विकास, जनसेवा और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया और कहा कि यह विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”यूपी जिला पंचायत चुनाव …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश जिला पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया और कहा कि यह विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।”
उन्होंने कहा, ”इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।” उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्षों की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार सबके विकास के लिए काम रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”जिला पंचायत चुनावों के परिणाम से स्पष्ट संदेश हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ है।” प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भाजपा के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।
