पेट्रोल फिर 35 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल की कीमत भी बढ़ी, जानें अपने शहर का रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधनों पर महंगाई की मार जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की खुदरा कीमत 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.51 रुपये हो गई। वहीं डीजल 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद 89.36 रुपये हो …

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधनों पर महंगाई की मार जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की खुदरा कीमत 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 99.51 रुपये हो गई। वहीं डीजल 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद 89.36 रुपये हो गया है

चेन्नई में अब पेट्रोल 100.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.91 प्रति लीटर है। कोलकाता में आज पेट्रोल 99.45 प्रति लीटर और डीजल 92.27 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई दूसरा मेट्रो शहर है, जहां पेट्रोल की कीमत 105.58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

मुंबई में आज पेट्रोल- 105.58 प्रति लीटर, डीजल- 96.91 प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल- 96.65 प्रति लीटर, डीजल- 89.75 प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल- 97.20 प्रति लीटर, डीजल- 89.96 प्रति लीटर
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल- 95.70 प्रति लीटर, डीजल- 89.00 प्रति लीटर
नोएडा में आज पेट्रोल- 96.76 प्रति लीटर, डीजल- 89.83 प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल- 102.84 प्रति लीटर, डीजल- 94.72 प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल- 101.62 प्रति लीटर, डीजल- 94.76 प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल- 103.41 प्रति लीटर, डीजल- 97.40 प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल- 106.27 प्रति लीटर, डीजल- 98.47 प्रति लीटर

नए बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में सदी के निशान को मारने के बहुत करीब पहुंच गई है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों और कस्बों में पेट्रोल की दर 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर चुकी है।

संबंधित समाचार